बहरैन में मुख्य विपक्षी दल अलवेफ़ाक़ा पार्टी के आहवान पर आज देश व्यापी रैलियां निकलीं और जनता ने संकल्प दिवस मनाया और शाही सरकार को यह संदेश दिया कि वो अपनी मांग से पीछे नहीं हटेगी। आज जुमा की नमाज़ के बाद लोग सड़कों पर निकले और उन्होंने अपनी लोकतांत्रिक मांगें दोहराईं।ईद के दिन सुरक्षा बलों के हाथों 14 वर्षीय अली जवाद अश्शैख़ की शहादत के बाद से बहरैन में जारी प्रदर्शनों में और भी तेज़ी आ गई है जबकि बहरैनी और सऊदी सेनाएं प्रदर्शनों को कुचलने के लिए बर्बरतापूर्ण कार्यवाहियां कर रही हैं। कई क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण किया गया और घायल प्रदर्शनकर्ताओं को अस्पताल जाने से रोक दिया गया जिसके चलते घायलों को आवासीय इमारतों के भीतर चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा रही है। इस बीच जेलों में बंद डाक्टरों की भूख हड़ताल भी जारी है। इन डाक्टरों ने सुरक्षा बलों के अपमान जनक रवैए के विरोध में भूख हड़ताल आरंभ कर रखी है। डाक्टरों को प्रदर्शनों के दौरान घायल होने वालों के उपचार के कारण जेल में डाला गया है।समाचार समाप्त........166
9 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 264549
बहरैन में मुख्य विपक्षी दल अलवेफ़ाक़ा पार्टी के आहवान पर आज देश व्यापी रैलियां निकलीं और जनता ने संकल्प दिवस मनाया और शाही सरकार को यह संदेश दिया कि वो अपनी मांग से पीछे नहीं हटेगी......